फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.50 लाख से ओझापुर में लगेंगे दो सोलर वाटर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के ओझापुर गांव में साढ़े छह लाख की लागत से दो सोलर वाटर पंप लगाए जाएंगे। इससे गांव में पीने के पानी की समस्या दूर होगी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर अपनी निधि से पंपों के लिए धनराशि जारी करने को कहा है। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत होगी।
विज्ञापन

डीघ क्षेत्र में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। कई गांवों में आर्सेनिक से प्रभावित पानी निकलने के कुछ घंटों के अंदर ही पीला पड़ जाता है। इससे ग्रामीण परेशान रहते हैं। ग्रामीण पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से मांग करते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर ज्ञानपुर तहसील के इस गांव में दो सोलर वाटर पंप लगवाने के लिए संस्तुति की। एक पंप की लागत जीएसटी समेत 3.25 लाख रुपये आएगी। दोनों पंप लगाने में साढ़े छह लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सोलर वाटर पंप लग जाने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें