फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप का पता नहीं, काम पूर्ण होने की दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले में प्रशासनिक अफसरों की उपेक्षा से उनके मातहत विकास कार्यों में कागजी घोड़े दौड़ाकर सही को गलत और गलत को सही करने में लगे हैं। बावजूद इसके अफसर हकीकत से रूबरू नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा मामला सुरियावां ब्लॉक के लांगनबारी गांव में आया है। यहां के प्रभारी एडीओ पंचायत ने गत दिनों बता था दिया कि प्राथमिक विद्यालय में ढाई लाख की लागत से बनने वाला सोलर वाटर पंप का काम पूर्ण हो चुका है, बस केवल लोकार्पण होना बाकी है। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सच्चाई से अवगत कराया।
विज्ञापन

शासन से लांगनबारी में ढाई लाख की लागत से सोलर वाटर पंप लगाने की योजना मिली थी। काम में विलंब होने लगा और ग्रामीणों को धन के बंदरबांट का आभास हुआ तो लोगों ने डीएम को पत्रक देकर वास्तु स्थिति से अवगत कराया और जांच कराने की मांग की। इसका अभी अधिकारियों ने संज्ञान भी नहीं लिया था कि प्रभारी एडीओ पंचायत राजनाथ ने रिपोर्ट दे दी कि काम पूर्ण हो चुका है और लोकार्पण होना बाकी है। इस बाबत गांव के जिलेदार यादव ने बताया कि अभी ठीक से बोरिंग भी नहीं हुआ है। एडीओ पंचायत ऐसा कैसे कह सकते हैं। उधर गांव के टीडी यादव ने बताया कि उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस आशय की शिकायत की है। एडीओ पंचायत से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सामान मौके पर रखा हुआ है। बारिश से काम प्रभावित होने से दिक्कत हुई। कहा कि तीन दिन में पंप, टंकी आदि स्थापना का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें