फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चा घर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/महराजगंज। रुक-रुककर हो रही बारिश गरीब तबके के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार की रात बारीगांव चकजोधी में संतोष तिवारी का खपरैल के मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया। छत बैठते देख घर में मौजूद लोग शोरगुल मचाकर बाहर निकल गए। जैसे ही सभी बाहर निकले छत गिर गया। इससे घर में रखा आलमारी, बेड, सिंगारदानी, बाक्स आदि नष्ट हो गया। सूचना के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को बारिश के दौरान तिउरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों के कई इन्वर्टर और पंखे जल गए। गांव के राघवेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा और मुरारी मिश्रा का इनवर्टर जबकि मुरारी मिश्रा और पारसनाथ का पंखा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें