फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना अनुमति के मिट्टी खनन, विभाग की जांच में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर में गत दिनों खनन में लगे ट्रैक्टर के टक्कर से छात्र आनंद गौतम की मौत हो गई। भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर की शिकायत के बाद अब खनन विभाग ने जांच शुरू कर दिया। शनिवार को कई गांव में खनन निरीक्षक ने जांच किया तो बिना अनुमति के मिट्टी खनन की सामने आई। खान निरीक्षक पीएस रामबरन शनिवार को सिपाहियों और हल्का लेखपाल के साथ कोल्हापुर, इंटवा गांव में किसानों के खेतों की भौगोलिक जांच किया। उन्होंने बताया कि आराजी संख्या 79 जो कृपा शंकर के नाम अंकित है। जिसमें 30 मीटर लंबा 15 मीटर चौड़ा और एक मीटर गहरा खनन किया गया है। यहां पर मिट्टी खोदने का अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि जेसीबी संचालक आनंद यादव ने मिट्टी खोदी है। इसी तरह आराजी संख्या 62 में सह खातेदार छविनाथ के खेत में भी ढाई विश्वा मिट्टी का खनन किया गया है। किसान शोभनाथ ने बताया कि जेसीबी संचालक आनंद यादव ने खनन किया। इसी तरह गाटा संख्या 20 में भी खातेदार चौथी, निठुरी और फौदी का नाम काबिज है, जिसके पास भी कोई खनन का साक्ष्य नहीं है। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि खनन माफियाओं पर कार्रवाई के बजाए विभागीय अधिकारी अब खेतों का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें