इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कहा कि उनकी ओर जिम्मेदार लोगों का तनिक भी ध्यान नहीं है। प्रदर्शकारियों ने बीडीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
हैंडपपं, आवास, ग्राम सभा का विकास समेत विभिन्न बिंदुओं को लेकर मुसहर समाज के सैकड़ों लोगों ने कोइरौना बाजार में यूनियन बैंक के सामने सुबह 10 बजे जाम लगा दिया।
कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता, वे नहीं उठेंगे। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार बढ़नी शुरू हो गई। चिलचिलाती धूप, बूढ़े, बच्चे और नौजवानों के साथ बड़ी तादाद में महिलाओं ने भी हक के लिए झंडा उठाया। कहा कि उनका समाज सबसे ज्यादा शोषित है।
उनकी जमीनों को हड़प लिया जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। प्रदर्शन में औराई, घोसिया, गोपीगंज, दुर्गागंज, असनाव, अभोली, बारीपुर, भदोही समेत जिलेभर से मुसहर समाज के लोग शामिल होने पहुंचे थे।
तकरीबन दो घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसी की न सुनी। जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी राहुल दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
अंत में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन डीघ ब्लाक के बीडीओ को सौंपकर जाम समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से लोखेलाल, लालजी, उर्मिला देवी, रन्नो देवी, रामधनी, राजेश, मंगरा देवी आदि शामिल रहे।