शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी डा. प्रकाश बिंदु ने गर्भवती महिलाओं से पूछा कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। अफसरों को निर्देशित किया कि जो योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ पात्रों तक पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी पत्रावली दुरुस्त न होने पर एएनएम और गैरहाजिर आशा पर नाराज दिखे।
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं से कहा कि वह आयरन की गोली लेने के साथ पौष्टिक भोजन लें। सीएमओ से गांव में गर्भवती महिलाओं के जानकारी मांगी। सीएमओ ने गांव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जानकारी दी। आशा और एएनम की वैक्सीन किट की जांच करते हुए निर्देश दिया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत लगने वाले सभी छह टीके वह अपने साथ लेकर चलें। आशा सुषमा मालवीय के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने शिशु कल्याण रजिस्टर दुरुस्त न होने पर एएनम पर नाराजगी जताई। इस मौके पर सीएमओ डा. दिनेश कुमार, प्रभारी डीपीओ रविश्वर राव आदि मौजूद रहे।
कताओं वाले कार्यों में शामिल कर लिया गया है।