फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना

Tue, 07 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई विकास खंड के शिवरामपुर ग्रामसभा के राजस्व गांव सिंहापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर समाजवादी पेंशन में धांधली का आरोप लगाया। डीएम को पत्रक देकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा चयन की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि ग्राम पंचायत शिवरामपुर में 32 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें ज्यादातर अपात्र हैं। उसी ग्रामसभा के राजस्व गांव सिंहापुर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। सिंहापुर के एक भी ग्रामीण का चयन समाजवादी पेंशन के लिए नहीं किया गया। सरकार की चलाई जा रही अन्य योजनाओं में भी लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।

ग्रामीणों ने कहा कि 17 मार्च को तहसील दिवस में कोटेदार और ग्राम प्रधान की मनमानी की शिकायत की गई थी लेकिन उस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शैल कुमारी, पंचम राम शर्मा, सुभाष वर्मा, विनोद, कलावती, राजकुमारी, धनरा, उषा, सीता, सितारा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें