फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समाज कल्याण विभाग कराएगा 665 गरीब बेटियों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 665 गरीब बेटियों के हाथ पीले होंगे। शासन की ओर से शादी का लक्ष्य तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों के चयन की कवायद भी शुरू हो गई है। ब्लाॅक स्तर से लाभार्थियों का आवेदन लेने और सत्यापन के बाद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ भी पीले हो जाएं और उनकी शादी में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत न आने पाए, इसे देखते हुए शासन स्तर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह कराया जाता है। विवाह के आयोजन में पहले 51 हजार रुपये का प्रावधान किया गया था। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सरोज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 665 बेटियों की शादी का लक्ष्य तय किया गया है। निर्धारित एक लाख रुपये में 64 हजार रुपये बेटी के खाते में दिए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये मूल्य की उपहार सामग्री दी जाएगी।
15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च में किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। ब्लाॅकों के माध्यम से आवेदन पत्रों का सत्यापन कराकर पात्र मिलने वाली बेटियों की शादी संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें