नगर में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को समिति के लोगों ने बैठक कर आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की। पकौड़ी मोदनवाल ने बताया कि मुख्य बाजार, भुजवा का शिवाला, मधईपुर, लोहियानगर समेत 12 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और नगर पंचायत से सफाई व्यवस्था कराने की मांग की गई। इस दौरान आकाश सेठ, सत्य नारायण मोदनवाल, महेश यादव, अर्पित जायसवाल, आकाश मौर्य, राहुल जायसवाल, शुभम बरनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद