फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब तक 164 कालीन आयातकों ने कराया है पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से चार से सात अक्तूबर तक भदोही में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो इस वर्ष गोल्डन जुबली संस्करण होगा। इसमे देश भर के विभिन्न शहरों के 170 कालीन निर्यातकों अपने कालीनों और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए पंजीकरण करा लिया है। जबकि विदेशों से इसमे भाग लेने के लिए अब तक 164 आयातकों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

सीईपीसी चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने बताया कि 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो में ब्रिक्स देशों ब्राज़ील, रूस, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खरीदारों पर भारत विशेष फोकस कर रहा है। अब तक 30 से अधिक ब्रिक्स देशों के खरीदार अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं। चेयरमैन ने बताया कि एक्सपो में भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के अलावा पानीपत, जम्मू एवं कश्मीर, जयपुर और बीकानेर सहित अन्य शहरों के प्रमुख निर्यातक भाग लेंगे। जानकारी हो कि गत वर्ष के एक्सपो में लगभग 400 विदेशी खरीदारों मेले का दौरा किया था। इस वर्ष भी अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सीईपीसी प्रयास कर रही है। अब तक 48 देशों के खरीदारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें