फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर पथराव, चक्काजाम

विज्ञापन
लालानगर टोल प्लाजा के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध करती महिला। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। औराई तहसील क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने पथराव करने के साथ चक्काजाम भी किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। अतिरिक्त पुलिस बल के आने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। लालानगर में गाटा संख्या 730 की भूमि से अवैध कब्जे को हटाने का कोर्ट ने आदेश दिया था। तहसील प्रशासन ने इसको लेकर नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा, लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। कुछ लोगों ने तहसीलदार और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया और
विज्ञापन

पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह महिला-पुरुषों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें