फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित काली देवी-बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम वाहन का इंतजार कर रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार उचक्के भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में लगी रही।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी क्षमा यादव अपने भाई अनिल यादव के साथ ससुराल से मायके भवानीपुर जा रही थी। काली देवी मोहाल में बस स्टैंड पर बैठ कर ऑटो का इंतजार करते समय बाइक सवार उचक्कों ने अचानक उसके पास पहुंच कर गले में पहनी सोने की चेन को झपट लिया। जब तक महिला शोरगुल मचाकर बचाव के लिए लोगों को बुलाती तब तक उचक्के काफी दूर निकल चुके थे। बावजूद इसके भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भाई अनिल यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस जांच में लगी रही। चर्चा रही कि तीन दि न पूर्व ही कठौता तिराहे के पास इसी तरह की घटना में एक महिला बाइक से गिर गई और उचक्का उसके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें