कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PT
भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। वहीं एक और संक्रमित की मौत हो गई। अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 914 हो गई है। अब तक 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक खमरिया निवासी संक्रमित मरीज की दो दिन पूर्व ही मौत हो गई थी, लेकिन उसका विवरण शुक्रवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर दर्ज किया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा 18 हो गया।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पॉजिटिव मिले नए कोरोना मरीजों के दवा-उपचार, आइसोलेशन और उनके गृह क्षेत्र में सैनिटाइजेशन आदि के निर्देश दिए गए हैं।