गोपीगंज कोतवाली के इब्राहिमपुर पुरवा गांव से मवेशियों से भरा पिकअप बरामद किया गया। रात के अंधेरे में भाग रहे तस्कर दीवार से जा टकराए। इसके बाद वाहन वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान पिकअप से एक गाय सहित आठ गोवंश बरामद किए।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मवेशियों को पिकअप मे लादकर गैर प्रांत ले जा रहे हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस तस्करों के पीछे लग गयी। पुलिस से बचने के लिए तस्कर भागने लगे। इस बीच इब्राहिमपुर पुरवा के पास तस्करों की गाड़ी एक वाहन से जा टकराई। जिसके बाद तस्कर वाहन वहीं छोड़ भाग गए। पुलिस ने वाहन से आठ गोवंश बरामद किए। गोवंशों को अस्थायी गो आश्रय केंद्र इब्राहिमपुर में रखा गया है।