फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मवेशियों समेत तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सुरियावां थाने में खड़ा पशुओं से लदा वाहन। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। थाने की पुलिस ने सोमवार को छह मवेशियों से भरे वाहन समेत तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। तस्कर पशु लदे वाहन को लिंक रोड से लेकर निकल रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजमार्ग पर पशु तस्करी का मामला सुर्खियों में आता रहता है। इसके मद्देनजर तस्करों ने लिंक मार्गों के जरिए पशुओं से लदे वाहनों को सीमा पार कराना शुरू कर दिया है। कभी कंटेनर तो कभी एसी वाहनों में ठूंस कर ले जाए जा रहे गोवंशों पर खुफिया नजर लगने पर कुछ हद तक तस्करी पर लगाम लगी, लेकिन इन दिनों शॉर्टकट सड़कों से तस्करी बढ़ गई है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को वाहन जांच करते समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम से नजर छुपा कर भाग रहे वाहन को कब्जे ले लिया। जांच में दो गाय और चार बैलों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देकर तस्कर शरीफ खलीफा पुत्र हनीफ खलीफा निवासी पठान टोली चैनपुर-बिहार मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें