फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के वेबिनार को किया संबोधित, बोलीं-दीवाली पर स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें 

Sat, 07 Nov 2020 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस दीपावली में भारतीयों द्वारा बनाई गई स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें। इससे हमारे भारतीय कामगारों का विकास होगा। उनकी दीपावली अच्छी होगी तो भारत समृद्ध होगा। केंद्रीय वस्त्र, बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के साथ हुए वेबिनार में कालीन उद्यमियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश के पारंपरिक विरासत को संरक्षित करते हुए ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में शिल्पियों के को रोजगार प्रदान करता है जिससे देश विदेशी मुद्रा अर्जित करता है। कामगारों और उनके आश्रितों को उनकी मेहनत का फल और श्रेय देने की सरकार की प्रबल इच्छा है जिसमें सभी का सहयोग होना चाहिए।

उन्होंने  कहा कि फिलहाल सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भारत सरकार अभियान को सफल बनाने में जुटी है। उन्होंने इसमें कालीन उद्यमियों से सहयोग मांगा। सीईपीसी के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि इस अभियान से भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सदस्यों से इस अभियान से जुड़ने और पूरा समर्थन देने और घरेलू बाजार को उठाने में मदद करने का आह्वान किया। यह भी कहा कि इससे भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। श्री रवि कपूर, वेबिनार में केंद्रीय वस्त्र सचिव रवि कपूर ने कहा कि इस अभियान को निरंतर चलाने से भारत ब्रांड का विकास होगा।

वेबिनार को विकास आयुक्त हस्तशिल्प शांतमनु ने भी संबोधित किया। उमेश कुमार गुप्ता, हाजी अब्दुल रब, बोधराज मल्होत्रा, हाजी फिरोज वजीरी, हुसैन जाफर हुसैनी, सतीश वाटल, संजय गुप्ता, श्रीराम मौर्य, सीईपीसी के ईडी संजय कुमार ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें