ज्ञानपुर/कौलापुर। जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी उल्टी, दस्त के साथ दाद, खाज के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले कुल करीब 720 मरीजों का उपचार किया गया।
मेले को संपन्न कराने के लिए कुल 34 चिकित्सक और 134 पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहे। स्वास्थ्य मेले का आयोजन सेमराध, हरिहरपुर, जयरामपुर, कसियापुर, कटरा, चकटोडर, अबर्न नई बाजार, गोपीगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि केंद्र पर मेले का आयोजन किया गया। सेमराध प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिय रंजन तिवारी ने बताया कि मेले आए मरीजों को उपचार कर दवा उपलब्ध कराई। साथ ही गर्मी में बचाव के लिए उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तरल पदार्थों का सेवन करें, खूब पानी पिएं, ओआएस का खोल लेते रहने की सलाह दी और धूप में आवश्यक न हो तो बाहर न निकलने की हिदायत दी दी। सेमराध पीएचसी पर कुल 67 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह, ऋतुराज पांडेय, राजीव, नीलम, सरिता सिंह, आभा सिंह आदि मौजूद रहे।