फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 121 बुजुर्गों और 102 दिव्यांगो ने डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह की ओर से नामित 30 पोलिंग पार्टियां रविवार को भी घर-घर पहुंचकर 121 बुजुर्गों और 102 दिव्यांगों समेत कुल 223 लोगों का मतदान कराया। निर्वाचन अधिकारी ने भदोही के बाजार सरदार खां निवासी कुरेशा खातून (98) के घर जाकर मतदान कराया।
विज्ञापन

जिले में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। आयोग की तरफ से 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगो को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। इसके लिए 791 मतदाता चिन्हित हुए हैं। शनिवार की तरह रविवार को भी पोलिंग पार्टियां घर पर पहुंचकर मतदान कराया। भदोही विधानसभा में 96, ज्ञानपुर में 108 और औराई में 19 मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। 85 साल से अधिक उम्र के 121 और दिव्यांग 102 मतदाता शामिल रहे। अब तक 684 मतदाताओं ने वोट डाला है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 मई को भी पोलिंग पार्टियां घर पहुंचकर शेष मतदाताओं का मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें