काशी नरेश विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की कौशल विकास परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई।
पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें रचनात्मक कौशल के गांधीवादी आयाम, डेटा एनालिस्ट और म्यूजिक थेरेपी विषयों में पंजीकृत 770 अभ्यर्थियों में 570 उपस्थित रहे, जबकि 200 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे तक इंट्रोडक्शन टू हैंडलूम साइंस और ई-टैक्सेशन विषयों की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 656 अभ्यर्थियों में 56 अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।