फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही रेल मार्ग पर छह ट्रेनें रहीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ठंड अपना असर धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन पर दिखने लगा है। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक विलंब से चलीं। इसको लेकर रेलयात्रियों को परेशानी हुई। सबसे अधिक नई दिल्ली-बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। वह सुबह 6 बजे भदोही पहुंची। इसके अलावा पांच अन्य ट्रेनें दो घंटे या इससे अधिक विलंबित रहीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक केवी एक्सप्रेस ने ही रुलाया। पहले यह ट्रेन सुबह देरी से भदोही पहुंची। इसके बाद वापसी में भी यह ट्रेन लगभग पौने तीन घंटे विलंब से भदोही आई। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि केवी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से एक घंटे विलंब से चलाया गया था। बाद में इसी ट्रेन को वापसी में बनारस से दो घंटे देरी से चलाए जाने से दिक्कत हुई। यही स्थिति जोधपुर-वाराणसी सिटी 14866 मरुधर एक्सप्रेस का भी रहा तो तीन घंटे विलंब से जोधपुर से छोड़े जाने से ढाई घंटे विलंब से भदोही पहुंची। तीन ट्रेनें एक घंटे या इससे विलंबित रहीं। इसमें गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस 1.20 घंटे, देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस दोनों 1.40 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्रियों की परेशानी शुरू हो गई है। उनका कहना है कि अब ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल भरा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें