ज्ञानपुर। नगर के दुर्गागंज तिराहे के पास स्थित रोडवेज बस स्टेशन में बृहस्पतिवार को संविदा चालक नियुक्ति को लेकर शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 35 लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया। रोडवेज विभाग के केके सोनकर और इकबाल अंसारी ने सभी के प्रमाणपत्र को जमा किया। कर्मचारियों ने बताया कि जो अभ्यर्थी यहां आवेदन नहीं कर पाए हैं वह वाराणसी स्थित कार्यालय आकर जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार में चयन होने पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।