ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी ने छह निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल के लिए अधिकृत किया। डीएम ने कहा कि अधिकृत निजी अस्पतालों में रोगियों के उपचार, क्वारंटीन की सुविधा, फर्नीचर, साज, सज्जा सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि औराई के सूर्या ट्रामा सेंटर में डॉ. रमन सिंह, आनंद हास्पिटल की जिम्मेदारी डॉ. डीके सिंह को दी गई है। औराई विकास खंड का नोडल अधिकारी डॉ. अशफाक अहमद को बनाया गया हैं। भदोही नगर से जीवन ज्योति हॉस्पिटल, प्रतिमा हॉस्पिटल, जिया हार्ट केयर और जीवन धारा हॉस्पिटल को अधिकृत किया गया हैं। भदोही नगर का नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात 8052581881, डॉ. जेपी सिंह 9415223322 को बनाया गया है। अधिकारियों को चिकित्सा और ऑक्सीजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके पूर्व महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में एल-2 और जीवनदीप हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल बनाया गया था।