फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बाजार, गाइडलाइन तार-तार

विज्ञापन
गोपीगंज के बड़ा चौराहे पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो काफी चहल-पहल दिखी। जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। कुछ लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते दिखे तो कुछ लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू रहा। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह आठ बजे के बाद दुकानों की शटर उठी तो जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ज्ञानपुर के दुुर्गाग्रंज तिराहा, गोपीगंज नगर के खरहट्टी मोहाल, सदर मोहाल, मिर्जापुर रोड, औराई, सुरियावां, मोढ़, चौरी समेत अन्य बाजारों में कमोबेश एक जैसी दिखी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कुछ लोग सजग दिखे जबकि काफी संख्या में अब भी लापरवाह बने हैं। जिससे बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। महिलाएं और युवा खासकर नियमों का पालन करते नहीं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें