फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-जौनपुर सीमा पर धौरहरा पुल के पास शनिवार को शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस के सहयोग से नगर के राजकीय एमबीएस अस्पताल में लाया गया। दुर्घटना में विकास शर्मा (27) का एक पैर कट गया, जबकि चिकित्सक के अनुसार दूसरा भी बेकार हो गया है। बाइक पर बैठा दूसरा युवक सोनू (20) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के ग्राम माधोपुर पवई निवासी विकास और सोनू की भदोही के मूंसीलाटपुर में रिश्तेदारी है, जहां दोनो आए थे। बताते हैं कि रिश्तेदारी में होकर दोनों बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। शाम पांच बजे जब वे धौरहरा पुल के पास पहुंचे थे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। घटना से विकास के दोनों पैर बेकार हो गए। राजकीय अस्पताल में चिकित्सक ने बताया कि एक पैर तो अलग हो गया है, दूसरा भी बेकार हो चुका है। उसके साथ सोनू को भी रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर घायलों के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे और विकास का कटा पैर देख कर माहौल गमगीन हो उठा। अस्पताल में लोगों ने बताया कि दोनों बेहद गरीब परिवार के थे। इलाज के लिए एक महिला ने पैसे के लिए अपने कान की बाली बेचने की बात कही। उधर इंदिरा मिल चौराहे पर शनिवार की शाम छह बजे बोलेरो और आटो में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बारे में बताया गया है कि आटो और बोलेरो आमने-सामने भिड़ गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां से दो अन्य घायलों ने निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें