फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेंगू के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की लाख कवायद के बाद भी जनपद में डेंगू पर रोक नहीं लग पा रही है। बृहस्पतिवार को छह और व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। डेंगू के बढ़ते केस से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में डेंगू के 101 मरीज मिले थे। इस साल अब तक 138 मरीज मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले के सुरियावां, भदोही, मोढ, औराई आदि क्षेत्रों के छह व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। विभाग के अनुसार, सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। मरीजों की निगरानी रैपिड रेस्पांस टीम द्वारा की जा रही है। 16 हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राम आसरे पाल ने बताया कि छह व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। सभी की स्थिति सामान्य है। आरआरटी द्वारा मरीजों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें