फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बदस्तूर जारी है। बुधवार को फिर छह नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 1876 हो गई। मंगलवार को एकमात्र मरीज मिला था तो इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि संभवत: अब बीमारी का असर कम होगा, मगर बुधवार को फिर छह मरीज मिल गए। खास बात यह कि पॉजिटिव मिले सभी छह मरीजों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से हुई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर भले ही प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है लेकिन धरातल पर उसका असर नहीं दिख रहा है। सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क लगाने में उदासीनता बरती जा रही है। जिससे संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में छह मरीज मिले। इसमें बरमोहनी की महिला, रायपुर का युवक, पल्हैयां में महिला, चकवां में युवक, गोपीगंज में युवक और कलिक मवैया में वृद्ध शामिल हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 58 हजार 231 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 56 हजार 836 की रिपोट आ चुकी है। 1395 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को 17 संक्रमित स्वस्थ हुए जबकि अब तक 1749 डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या काफी कम है। जिले में मात्र 90 एक्टिव केस है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें