फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन तोड़ने के मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी की संस्तुति पर बड़ागांव निवासी भारत भूषण शुक्ला, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार और कुलदीप के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बड़ागांव के ग्राम प्रधान जयप्रकाश दुबे ने आरोप लगाया था कि उक्त चारों लोग विकास कार्यों में व्यवधान डालने के साथ ही पंचायत भवन को ध्वस्त कराकर ईंट, गार्डर, पटिया, खिड़की, दरवाजा आदि सामान उठा ले गए और उसी जमीन पर अवैध कब्जा कर रिहायशी दलान बना लिया। एसडीएम, तहसीलदार से हुई शिकायत पर मामले की जांच कर रिपोर्ट डीपीआरओ को दी गई। डीपीआरओ की संस्तुति पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें