ये है मामला
मौके पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन समेत फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई। मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान औराई कोतवाली पुलिस ने युवकी हत्या में शामिल उसके छह दोस्तों दोस्तों को हिरासत में लिया है। सभी नाबालिग हैं। जिनकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने बताया कि किशोर की हत्या उसके ही छह दोस्तों ने की थी। प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या की गई है। किशोर से बात करने वाली लड़की इन छह नाबालिगों में से भी एक लड़के से बात करती थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
इसके बाद मृतक शिवप्रकाश की मां ने इन युवकों के घर पहुंच कर उलाहना दी। जिससे वे नाराज हो गए और शिवप्रकाश की हत्या का प्लान बनाया। योजना के अनुसार सभी ने शिवप्रकाश को खेतलपुर गांव में ट्यूबेल के पास बुलाया। सभी ने मिलकर शराब पी। शिवप्रकाश जब नशे में हो गया तो सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।