फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छह ई-रिक्शा सीज, 55 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ई-रिक्शा के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू हो गया। भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई में एआरटीओ और यातायात प्रभारी के नेतृत्व में 200 से अधिक ई-रिक्शा के कागजाज की जांच की गई। कागजात न दिखाने पर छह ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। वहीं, 55 ई-रिक्शा का चालान किया गया।
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात को लेकर शासन गंभीर है। नगरीय इलाकों में बेतरतीब चलने वाले ई रिक्शा से आए दिन घटनाएं होती है। लखनऊ में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उसके बाद अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ सख्ती का निर्देश दिया गया। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियना की मंगलवार को शुरूआत हो गई। एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में भदोही, औराई और ज्ञानपुर में जांच की गई। तीन ई रिक्शा को सीज किया गया जबकि 15 का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि 30 अप्रैल तक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि 40 ई रिक्शा का चालान किया गया और तीन को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें