फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में मौत के ढाई महीने बाद कार्रवाई न होने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत के ढाई महीने बाद पुलिस वाहन को कब्जे में ले सकी है। वहीं वाहन चालक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश है। बीते 15 जनवरी को घराव निवासी रवि मौर्या व सचिन गौतम एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इस बीच कोतवाली के ज्ञानपुर गोपीगंज मार्ग के सोनखरी गांव के समीप एक थार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सचिन की मौत हो गई। वहीं रवि घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद भी ढाई महीने में अब तक केवल गाड़ी कब्जे में ली जा सकी है। चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के सामने चालक के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंस वैध था या अवैध। यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वाहन चालक को जल्द ही पकड़ा जाएगा। मृतक के पिता लालचंद गौतम ने न्याय की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें