फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित छह मरीजों ने तोड़ा दम.

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बने एल-टू हास्पिटल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार की रात यहां भर्ती छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत गई। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते देख जिला प्रशासन यहां 100 बेड बढ़ाने पर विचार कर रहा है। फिलहाल यहां केवल 100 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना के अति गंभीर मरीजों के उपचार के लिए जनपद में केवल एल-2 कोविड हास्पिटल बनाया गया है, जो महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल परिसर में बना है। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी आर्यका आखौरी ने कहा था कि यहां कुल 100 बेड की व्यवस्था है। जिसमें से 10 आईसीयू, 30 एचडीयू (आक्सीजन प्वाइंट लाइन) तथा 60 आइसोलेशन बेड हैं। 22 वेंटिलेटर भी हैं। जिसमें से 18 क्रियाशील हैं। इन सबके बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोविड एल-टू हास्पिटल के प्रभारी डा.वीके सिंह ने बताया कि यहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने रात में छह मरीजों की मौते होने की पुष्टि की। इसको लेकर बीते 20 अप्रैल से अब तक कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या 26 हो चुकी है।
--
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए छह निजी अस्पताल अधिग्रहीत
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। जिला प्रशासन ने जीवनदीप हास्पिटल समेत जनपद के छह निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने के लिए अधिग्रहीत किया है। इन अस्पतालों में से एक में छह बेड व एक अन्य में 4 बेड का अस्पताल बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें