फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में आ रहे है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। यह इसलिए भी जरूरी है ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल के प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ वर्तिका अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस की चपेट आने वालों को संक्रमण के दौरान और बाद में भी कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में उन महिलाओं की भी चिंता बढ़ना स्वाभाविक है जो गर्भवती हैं। ऐसी महिलाओं को कोविड-19 से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। वह कोविड -19 को लेकर बिल्कुल भी मानसिक तनाव लें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और बाहर से आने वालों से दूर रहे। कहा कि गर्भवती को नियमित रूप से अपने हाथों की सफाई करते रहना चाहिए । इसके साथ ही हरी सब्जियां, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट सहित पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार लेना चाहिए। विटामिन सी और बी कांप्लेक्स, आयरन की गोलियां नियमित तौर लेना चाहिए। दिन में दो घंटा और रात में सात से आठ घंटे की नींद लेना चाहिए। खाली समय में संगीत सुनें या किताब पढ़ें। सावधानी के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरूरी है। बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। गुनगुना पानी लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पोषण आहार लेना चाहिए, साथ ही तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। मास्क लगाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें