ज्ञानपुर। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक चलेगी। छह केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 25 से 27 अप्रैल तक करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। निदेशालय से इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल है। तीन केंद्रों पर 480-480 और तीन केंद्रों पर 384 सहित कुल छह केंद्रों पर एक पाली में 2496 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। संवाद