फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साईं ट्रेवेल्स ने आमिर लखनऊ की टीम को हराया

विज्ञापन
मदारीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में रन के लिए दौड़ते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही नगर के मदारीपुर में चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की रात में एक मुकाबला खेला गया। इसमें साई ट्रेवेल्स ने आमिर लखनऊ को चार रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं ट्रेवेल्स की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में चार विकेट खोकर 64 रन बनाए। टीम की ओर से निक्की ने शानदार 26 रनों की पारी खेली, जबकि दीपक और विजय ने अहम योगदान देते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आमिर लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में अदनान खान और आंसू ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमिर लखनऊ की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 60 रन ही बना सकी और मुकाबला चार रनों से हार गई। टीम की ओर से आंसू और साकीब ने 12-12 रन बनाए। साईं ट्रेवेल्स की ओर से आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि निक्की और नीरज ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर सलाउद्दीन खान, अप्पू खान, अजीम खान, आदिल सिद्दीकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें