फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई सीबीएसई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए जनपद में चार केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन केवल तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले दिन दसवीं की इनफार्मेशन टेक्नालाजी और 12वीं की कामर्शियल आर्ट की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 579 छात्र पंजीकृत थे। कक्षा 10 के छह छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
विज्ञापन

भदोही नगर के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, दयावंती पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी तथा जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल को छोड़ बाकी तीनों केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा हुई। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक डॉ. मोबीन अशरफ ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार जियो टैगिंग समेत अन्य मानकों को पूरा किया गया। बताया कि सुबह 10 बजे तक परीक्षार्थी अपने अपने कक्ष में पहुंच गए थे। 10.10 बजे उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र दिए गए। 10.30 बजे लिखने की अनुमति दी गई। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त हुई और पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उन्होने बताया कि प्रति 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा समापन के बाद बोर्ड के दिशा निर्देश पर भदोही डाकघर के माध्यम से कापियां बोर्ड को डिस्पैच कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें