फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। सिपाही भर्ती में स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने वाले युवक समेत अन्य करीबियों पर शिकंजा कस गया है। रविवार को पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में कुछ अन्य युवकों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

मुलापुर भवानीपुर निवासी हर्ष यादव आरक्षी नागरिक पुलिस पद पर सीधी भर्ती 2023 में चयनित हुआ था। उसने खुद को स्व. दीनानाथ निवासी मुलापुर भवानीपुर का स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित होने का प्रमाण पत्र लगाया था। पुलिस अधीक्षक के सत्यापन के दौरान मामला सामने आया। इसमें मास्टरमाइंड विंध्याचल गांव जांचा निवासी संजय दूबे की संलिप्तता सामने आई। उसने और हर्ष यादव के मामा सुनील यादव ने फर्जी अभिलेख बनवाए। मामले में श्रीधर अग्रवाल निवासी मुंहनोचवा मिर्जापुर ने दस्तावेज को टाइप किया था। पुलिस ने मास्टरमाइंड संजय दूबे, उसके भांजे शिवम मिश्रा निवासी बरजी, हर्ष यादव, लवकुश गुप्ता निवासी वासलीगंज मिर्जापुर समेत छह के खिलाफ जालसाजी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड ने अन्य लोगों को भी फर्जी तरीके से कागजात तैयार कराकर नौकरी दिलाई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। बताया कि संजय दूबे के खिलाफ मध्य प्रदेश के सागर के मतरोलिया थाने में भी हेराफेरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें