फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार दीपों से जगमग होगा सीतामढ़ी गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 12 नवंबर मंगलवार को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर धार्मिक स्थली का महर्षि वाल्मीकि आश्रम, पक्का गंगा घाट 21 हजार दीपों से जगमग होगा। साथ ही गंगा पूजन, गंगा महाआरती, दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से धार्मिक स्थली का कोना कोना गुंजायमान रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालिका इंटर कालेज कोइरौना के प्रबंधक समाज सेवी राहुल दूबे प्रथम दीप जलाकर धार्मिक कार्यक्रमों का श्रीगणेश करेंगे। बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि आश्रम प्राचीन सीता मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति के प्रबंधक महंत पं. हरिप्रसाद मिश्रा शास्त्री की अध्यक्षता में महारानी सीता जी, राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुई बैठक में देव दीपावली गंगा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में देव दीपावली गंगा महोत्सव की दिव्यता-भव्यता और विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंतलाल गौड़ ने बताया कि तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयास चल रहा है। बैठक में महंत पं. हरिप्रसाद मिश्रा शास्त्री, अध्यक्ष बसंतलाल गौड़, दुर्गेश तिवारी, श्यामजी सेठ, मिश्रीलाल प्रधान, पं. महेश मिश्रा, नन्हे दूबे, सरकार शुक्ला आदि लोग रहे।
विज्ञापन

प्रबंध समिति की बैठक छह नवंबर को
सीतामढ़ी। डीघ विकास खंड के ग्राम पंचायत नारेपार में छह नवंबर बुधवार को भूमि प्रबंधन समिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय सीतामढ़ी के परिसर में होगी, जिसमें ग्रामसभा के भूमिहीन गरीबों को आवास के लिए आवंटन पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जानकारी ग्राम प्रधान मिश्रीलाल ने देते हुए ग्राम वासियों से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें