भदोही। भदोही तहसील में बृहस्पतिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सभागार में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने तहसील कर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्रहित में संविधान के उद्देश्यों की पूर्ति करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कहा कि सरदार पटेल को हमेशा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए जाना जाएगा। यह उन्ही की देन है कि उन्होने सभी राज्यों को एक सूत्र में बांधकर रखा। भारतीय संस्कृति और भाषा से ओतप्रोत देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पद की शपथ ली। एसडीएम ने समस्त कर्मियों और वहां बार के अधिवक्ताओं को लौह पुरुष के विचारो को अपनाने की शपथ दिलाई।
शपथ दिलाने के बाद एसडीएम ने श्री इंद्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में नेशनल कालेज के अलावा वुडवर्ड पब्लिक स्कूल और प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। रैली जिला स्टेडियम जाकर समाप्त हुआ। जिसमे पूर्व डीआईओएस अशोक चौरसिया, डा.अनुराग मिश्र, पुनीत मेहरा, विजय दूबे आदि ने संबोधित किया।
योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्यारे लाल पाल, राजेंद्र प्रसाद, भदोही तहसील बार अध्यक्ष मोती लाल, सूर्य प्रसाद द्विवेदी, शोभनाथ यादव, धनंजय पांडेय, बलवंत सिंह पटेल, जमालुद्दीन अंसारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राम प्रसाद, आशा देवी, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।