अयोध्या में साढ़े सात करोड़ का दीपक, सीता माता को सवा पांच कुंटल स्वर्ण
महंत परमहंस जी महाराज का सीतामढ़ी से बेहद दिली लगाव है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए परमहंस जी महराज ने सीतामढ़ी में कई बार यज्ञ पूजन किया था। उन्होंने श्री सीता समाहित स्थल मंदिर से सीतामढ़ी की पवित्र मिट्टी, महर्षि वाल्मीकि आश्रम प्राचीन सीता मंदिर से लवकुश कुमारों के साथ भगवान हनुमानजी की प्रतीकात्मक मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या ले गए थे।
कहा था कि अब अयोध्या में मंदिर निर्माण पूरा होगा। इसके बाद अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बन गया। इसके बाद उन्होंने मूर्तियां लाकर महंत हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री को सौंप दिया था। ये अयोध्या में श्री रामलला मंदिर निर्माण के उद्घाटन पर साढ़े सात करोड़ का महाराजा दशरथ दीपक जलवा कर खास चर्चा में रहे।