फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बहनों ने भाई के कलाई पर बांधी स्नेह की डोर, रक्षा का मिला भरोसा

विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद वेग को राखी बांधती हिंदु बहनें। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में स्नेह की डोर बांधी तो भाइयों ने उनकी रक्षा का भरोसा दिया। उपहार देकर खुशियां साझा की। विभिन्न सड़कों, बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल अधिक रही। उपहार की दुकानों पर भाई-बहन एक साथ खरीदारी करते दिखे। सुबह ही स्नान ध्यान करके बहनें मंदिर पहुंचीं, प्रभु के चरणों में शीश नवाया और भाई की लंबी आयु की प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई। कहीं तेज धूप रहा, इसके बीच भी बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, तो कहीं भाई-बहनों के लिए उपहार लेकर ससुराल पहुंचे। रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने पूजा-आरती की थाल सजाई। भाई का मुंह मीठा कराया। इसके बाद राखी बांधकर भाई के दीर्घायु की कामना की।
ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, मोढ़, सुरियावां, ऊंज, वहिदानगर, औराई, गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, महाराजगंज, महजूदा, पाली, दुर्गागंज, घोसिया, खमरिया, गिरधरपुर आदि समेत जिले के तमाम प्रमुख नगरों और बाजार में रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला। ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहा, हरिहरनाथ मंदिर, दुर्गागंज तिराहा, नथईपुर तिराहा पर दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों के लिए रही मारामारी
रक्षाबंधन के पूरे दिन सड़कों पर वाहनों की गहमागहमी रही। भाई-बहनों का आवागमन देखा गया। कहीं भाई ने अपनी बहन के घर जाकर राखी बंधवाया तो कहीं बहन ही खुद भाई के पास पहुंच गई। कम वाहन चलने की वजह से सवारियों के लिए भी लोग परेशान हुए। यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए जिले के प्रमुख चौराहे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

त्योहार पर एक करोड़ की बिकी मिठाई
रक्षाबंधन पर जमकर मिठाई की खरीदारी की गई। 50 से 60 प्रकार की मिठाई बाजारों में दिखी। मनपसंद मिठाई देखकर एक बजाए दो किलो मिठाई की खरीदारी लोगों ने की। मिठाई दुकानदार रवि गुप्ता, पप्पू गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर कारोबार अच्छा हुआ है। महंगाई का असर नहीं दिखा। जिले भर में अनुमानित करीब एक करोड़ रुपये के आसपास कारोबार हुआ है।
विधायक और पूर्व चेयरमैन को बहनों ने बांधी राखी
भदोही। रक्षाबंधन पर हिंदू बहनों ने शुक्रवार को सपा विधायक जाहिद बेग और पूर्व चेयरमैन भदोही आरिफ सिद्दीकी को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना किया। भदोही के मोहल्ला पचभैया स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व चेयरमैन आरिफ सिद्दीकी के आवास पर पहुंचीं महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधी। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यही हमारे भारतवर्ष की संस्कृति, सभ्यता और यही हमारे भारत की खूबसूरती भी है। इस मौके पर सुनीता देवी, गुड़िया, रूपा देवी, बबिता देवी, रिंकी गुप्ता, जान्हवी गुप्ता, राधिका गुप्ता, कुमकुम गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें