फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 1256 बूथों पर 1256 बीएलओ एक महीने तक करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 1256 बूथों पर मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू कर दिया गया। पुनरीक्षण अभियान को लेकर 1256 बीएलओ की टीम लगाई गई है। जो चार नवंबर से चार दिसंबर के बीच घर-घर जाकर मतदाता सूची के माध्यम से वोटरों की पहचान करेगी। इसके अलावा मतपत्रों का वितरण भी करेगी। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारी, प्रत्येक घर जाकर निर्वाचकों से गणना प्रपत्र की भरी हुई प्रति प्राप्त करेंगे और आवेदक को रिसीविंग देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि एसआईआर का कार्य पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ को अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाने का निर्देश दिया। बताया कि एसआईआर का कार्य चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन नौ नवंबर को किया जाएगा। बताया कि इसके लिए दावे और आपत्तियां नौ नवंबर से आठ जनवरी के बीच प्राप्त की जाएंगी। वहीं आपत्तियों का निस्तारण नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें