फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दीयों से जगमग होंगे घाट, घाटों पर चुस्त रहेगी व्यवस्था

विज्ञापन
रामपुर गंगा घाट पर देव दीपावली, गंगा महोत्सव की हुई तैयारी। संवाद - फोटो : घायल पूनम।
विज्ञापन
गोपीगंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के गंगा घाट और सरोवर दीयों से जगमग होंगे। घाटों पर सुबह पूर्णिमा स्नान और शाम को देव दीपावली उत्सव को लेकर व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को जिले भर के घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चेजिंग रूम, गोताखोर, लाइफ जैकेट, गाड़ियों की पार्किंग, खोया-पाया केंद्र, हाईमास्ट लाइट, मेडिकल कैंप आदि की व्यवस्थाएं देखी। जिले के रामपुर, सीतामढ़ी, सेमराध और भोगांव जैसे गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पूर्णिमा स्नान को लेकर घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को लगभग सभी घाटों पर साफ-सफाई और बैरिकेडिंग आदि के कार्य किए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घाटों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए चेजिंग रूम तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा देव दीपावली उत्सव को लेकर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हाईमास्ट लाइट चेक कराया। इसी तरह घाटों पर मेडिकल कैंप के भी इंतजाम होंगे। पुलिस अधीक्षक घाटों के किनारे गाड़ियों की पार्किंग को लेकर विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया। बताया कि बड़े वाहनों को पहले ही रोक दिया जाए, जिससे घाटों की तरफ श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा शाम के समय घाटों पर होने वाले भव्य देव उत्सव को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया गया। सीतामढ़ी, बड़े शिवधाम और हरिहरनाथ मंदिर पर करीब तीन लाख दीये सजाए जाएंगे। इसके अलावा लेजर लाइट शो, आतिशबाजी के साथ भव्य आरती का आयोजन भी होगा। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि कार्तिक माह का महापर्व बुधवार को होगा। इस दिन स्नान, ध्यान और दान धर्म का विशेष महत्व है। बताया कि कार्तिक महीने के विशेष स्नानों में हरि प्रबोधिनी एकादशी के साथ अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होता है। गंगा में डुबकी लगाने के बाद गरीबों में अन्नदान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें