फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अगस्त से हजयात्री काबा के लिए भरेंगे उड़ान 

Mon, 01 Aug 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के हजयात्रियों की काशी से काबा के लिए पहली उड़ान चार अगस्त को होगी। 
विज्ञापन

 जिले के कुल 115 हजयात्री मुकद्दस सफर पर जा रहे हैं। तीन वेटिंग लिस्ट से कुल 19 हज यात्रियों की तादाद अब तक बढ़ चुकी है। बृहस्पतिवार को जारी अंतिम वेटिंग सूची में जिले के एक भी आवेदकों की किस्मत नहीं जगी। इसी के साथ यूपी की वेटिंग सूची समाप्त हो गई है। चार से लेकर आठ अगस्त तक जारी उड़ान तिथि में कुल 37 हज यात्रियों की फ्लाइट कंफर्म हो चुकी है। 
पहली उड़ान में जहां जिले के कुल 19 हुज्जाज-ए-कराम मुकद्दस सफर पर बाबतपुर से जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं छह अगस्त को तीन, सात अगस्त को 11 और आठ अगस्त को चार हाजी सफर पर जाएंगे। उड़ान तिथि तय होते ही हुज्जाज-ए-कराम अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलकर गुनाहों समेत विभिन्न तरह के आपसी गलतफहमियों को दूर करने में लगे हैं। लोग हुज्जाज-ए-कराम से बारगाह नबी और काबा शरीफ में पहुंच कर खुद के लिए दुआ में याद रखने की गुजारिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हज ट्रेनर एवं खुद्दामे हज समिति के सदर हाजी आजाद खां ने बताया कि अभी कुल 37 हुज्जाज-ए-कराम की उड़ान तिथि तय हो गई है, चार अगस्त से जिले के हाजियों की उड़ान शुरू हो जाएगी। शेष हाजियों की उड़ान           के लिए तिथि जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें