जिले में सपा के दो युवा फ्रंटल संगठन के शीर्ष पदों पर बदलाव किया गया है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र यादव को हटाकर मनोज यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सचिन यादव को हटाकर जितेंद्र यादव को नई जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि यह फेरबदल सपा के एक खेमे के लिए झटका माना जा रहा है। रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय में माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया।
रामजस यादव,राजित राम यादव, मजीद अंसारी, लालजी यादव, मुन्ना खां, कल्लूराम यादव, हृदय नारायण, धर्मराज मिश्र, जटाशंकर मौर्य, रविंद्र पाल, राम शिरोमणि, कमला महतो, डॉ.वजीर आलम, आशीष सिंह, धर्मेद्र मिश्र आदि रहे।