फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक साथ चुनाव समय की जरूरत: भाष्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। भाजपा की ओर से सोमवार को त्रिलोकपुर स्थित कैंप कार्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इसके लिए कुछ राज्यों में विस चुनाव का समय बढ़ेगा, जबकि कुछ में पहले ही भंग करना पड़ेगा। इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत पड़ेगी। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि देश में पहले भी एक साथ चुनाव हुए थे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए उसे समाप्त कर दिया। 1951, 1952, 1957, 1962 और 1967 में एक साथ ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हुए थे। 1969 में बिहार के मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री थे, लेकिन उनकी सरकार अल्पमत में आने से विधानसभा भंग करनी पड़ी। इस मौके पर देवेंद्र दुबे, नागेंद्र सिंह, नंदलाल पांडेय, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा, दीपक तिवारी, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें