फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सन्नाटा, खुलीं मदिरा की दुकानें

विज्ञापन
दोपहर में भदोही जिले के शीतल पाल तिराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तकरीबन 40 दिन की बंदी के बाद सोमवार को शुरू हुए लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी कालीन नगरी के बाजार में रियायतें देखने को नहीं मिलीं। पहले दिन केवल शराब की दुकानों को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी दुकानें पूर्ववत बंद रहीं। सड़कों पर आवागमन न के बराबर रहा और शहर के चौराहों-तिराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। अमर उजाला टीम ने नगरीय इलाके के हालात का जायजा लिया तो हर तरफ सन्नाटे का डेरा जमा नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। यह 17 मई तक घोषित है। इसमें सरकार ने निर्धारित शर्तों के साथ लॉकडाउन की पाबंदियों में कुछ छूट देने का एलान किया है। मगर भदोही जिले में लॉकडाउन के पहले दिन कोई छूट देखने को नहीं मिली। बाजार सुबह सात से 10 बजे की पूर्व निर्धारित छूट के हिसाब से ही खुले। उसके बाद पूरे दिन दुकानों के शटर गिरे रहे। चौराहों और तिराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही आते-जाते दिखे।
ज्ञानपुर नगर के मुख्य तिराहे के अलावा शीतल पाल तिराहा और हॉस्टल चौराहे पर सियापा छाया रहा। जबकि सामान्य दिनों में अमूमन यहां हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है। जबकि व्यापारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में कारोबार को कुछ रियायत मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था कि काम-धंधा चौपट हो चुका है। अब ध्यान न दिया गया तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें