फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया प्रथम और महजबीं रहीं दूसरे स्थान पर

Mon, 22 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउटिंग के जनक वेडेन पॉवेल की जयंती पर सोमवार को नगर के ज्ञान सरोवर परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय गुरु महिमा रखा गया था। इसमें श्रेया मालवीय प्रथम, महजबीं द्वितीय और रश्मि मौर्य को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में 18 बालक और 16 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। लेकिन इसमें एक भी बालक प्रथम तीन स्थान में जगह नहीं बना सका। 15 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन



पोस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य, कला, संगीत सहोदर हैं। परमानंद की प्राप्ति का मार्ग सत्य गुरू ही दर्शाता है। जिला प्रशिक्षण आयुक्त शीतला प्रसाद पांडेय ने गुरु पूर्णिमा पर बेडेन पॉवेल के जन्मदिन को संयोग बताया। विजेताओं को ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने शील्ड, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

 उन्होंने आयोजक और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार श्रीवास्तव के शिष्यों को रचनात्मकता से जोड़ने के प्रयास की सराहना की। संचालन कलाकार उस्मान ने किया। डॉ. अजय पाडेय, डॉ. हरिश्चंद, डॉ. अब्दुल हलीम हाशमी, देवेंद्र कुमार, शेषधर दुबे ने विचार व्यक्त किया। चंद्रेश राय, अशरफ अली, अमित प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें