फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही पर डूडा अधिकारी समेत दो को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कम पत्रावलियॉ बैंक को भेजने पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में भी फाइलों को बैंक में न भेजने पर डूडा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया। डीएम ने संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2025-26 पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने बैंकों के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसे बैंकों जिनका ऋण जमा अनुपात 60 प्रतिशत से कम है, उसमें सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए बैंकर्स कार्य योजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड और कृषको को केसीसी ऋण वितरण समयानुसार करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें