फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन को झटका, जारी नहीं होगी अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने में लगे प्रशासनिक अफसरों को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार शाम को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का पत्र आने पर विभाग सूची जारी करने के निर्णय को बदल दिया। हालांकि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गठित टीम आरक्षण के खिलाफ आई सभी 560 आपत्तियों को निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी तो वैसे आठ माह पूर्व से चल रही है, लेकिन नए साल से इसमें तेजी आई। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को ही खत्म हेे चुका है। दो मार्च को प्रशासन ने जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक वार्ड और गांव के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की। इसके बाद शुरू हुआ विरोध एक सप्ताह तक चला। करीब 560 आपत्तियां डीएम, डीपीआरओ कार्यालय संग सभी ब्लॉकों पर आए। डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम ने दो दिनों तक आपत्तियों की गहन जांच की। तथ्यहीन और आधारहीन आपत्ति मिलने पर निरस्त कर दिया। आपत्तियां निरस्त होने से चुनावी समर में आने की उम्मीद लगाए दिग्गजों को करारा झटका लगा है। जिसको लेकर कुछ दावेदार कोर्ट की शरण में भी पहुंच गए हैं। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर अग्रिम आदेेश आने तक आरक्षण की अंतिम सूची न जारी करने का निर्देश दिया। इसमें अजय कुमार बनाम राज्य सरकार को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका की दलील दी गई है। जिसमें अंतिम सूची अभी नहीं जारी करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार को अंतिम सूची जारी होनी थी, लेकिन अपर मुख्य सचिव का पत्र आने पर फिलहाल तैयारी को रोक दिया गया है। शासन की ओर से अग्रिम आदेश आने पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें