फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर 1528 को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को एक निजी समेत 19 केंद्रंो पर वैक्सीनेशन हुआ। 1528 बुजुर्ग, बीमार संग फ्रंट लाईन ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी सुरियावां समेत आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिले में 15 जनवरी को वैक्सीन आई। शुरूआती चरण में स्वास्थ्यकर्मी और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरा डोज दिया जा रहा है। शुक्रवार को दो जिला अस्पताल, पांच सीएचसी, 11 पीएचसी और एक निजी केंद्र पर वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3200 के सापेक्ष 1528 लोगों को कोरोना का टीका लगा। जिसमें 428 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज और 1100 बुजुर्गों और बीमार लोगों को पहला डोज दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 3200 लोगों का नाम टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया था। जिसमें 1100 बुजुर्ग-बीमार को पहला डोज और 428 फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें